फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After an argument over a trivial matter, a friend was stabbed five times in the stomach, arms and chest and then murdered.

Azamgarh News: मामूली बात पर बहस के दाद पेट-हाथ और सीने में चाकू से पांच वार कर दोस्त की हत्या

Sun, 05 Apr 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
After an argument over a trivial matter, a friend was stabbed five times in the stomach, arms and chest and then murdered.
मृतक हस्सान अहमद का फाइल फोटो।
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चक सिक्ठी इस्लामपुरा में शुक्रवार की रात 10.30 बजे एक युवक ने अपने ही साथी हस्सान अहमद (21)के पेट, हाथ और सीने में चाकू से ताबड़तोड़ पांच वार हत्या कर दी। घटना की वजह दोनों दोस्तों में किसी बात लेकर कहासुनी बताई गई है। पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी इरफान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


चक सिक्ठी इस्लामपुरा निवासी नौशाद ने बताया कि उनका बेटा हस्सान अहमद अपने साथी इरफान के साथ घर के सामने बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और साथी ने अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हस्सान पर हमला कर दिया। हस्सान की चीख-पुकार सुनकर परिजन घर से बाहर निकले तो देखा कि आरोपी हस्सान को घसीटते हुए ले जा रहा था। करीब 10 मीटर तक ले गया था, परिजन किसी तरह उसके चंगुल से हस्सान को छुड़ाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बुनकर का काम करता था और सात भाइयों में पांचवें नंबर पर था। थाना प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पांडेय ने बताया कि आरोपी इरफान के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आरोपी इरफान ने घटना को क्यों अंजाम दिया यह बात अभी खुलकर सामने नहीं आ रही है। इरफान ने हस्सान पर करीब चार से पांच बार चाकू से पेट, हाथ और सीने पर वार किया है। इससे उसकी मौत हो गई है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- आस्था जायसवाल, सीओ सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed