फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After 9 months of rigorous training, 594 women recruits became part of the UP Police.

Azamgarh News: 9 माह के कठोर प्रशिक्षण के बाद 594 महिला रिक्रूट आरक्षी बनीं यूपी पुलिस का हिस्सा

Mon, 27 Apr 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
After 9 months of rigorous training, 594 women recruits became part of the UP Police.
पुलिस लाइन में महिला रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड में शामिल डीआईजी सुनील कुमार सिंह। श्रो
आजमगढ़। पुलिस लाइन में रविवार को 594 महिला रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली और 20 टोलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इन महिला रिक्रूट आरक्षियों का 9 माह का आधारभूत प्रशिक्षण 21 जुलाई 2025 से संचालित हो रहा था। प्रशिक्षण में आजमगढ़ की 235, गाजीपुर की 204, मऊ की 104 और भदोही की 51 महिला आरक्षियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्हें अंतः कक्षीय और बाह्य कक्षीय विषयों में गहन प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में डीआईजी ने प्रशिक्षुओं को अनुशासन, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

साथ ही विभिन्न विषयों और परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 19 महिला रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस मौके पर जिले के पुलिस अधिकारी, प्रशिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरे अनुशासन, गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed