फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates took to the streets over linking lawyer's name with mafia Kuntu Singh

Azamgarh News: माफिया कुंटू सिंह के साथ वकील का नाम जोड़ने को लेकर सड़क पर उतरे अधिवक्ता

Tue, 17 Dec 2024 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Advocates took to the streets over linking lawyer's name with mafia Kuntu Singh
आजमगढ़। प्रदेश स्तर चिह्नित माफिया कुंटू सिंह गिरोह के साथ वकील का नाम जोड़ने से क्षुब्ध दीवानी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मंगलवार को सड़क पर उतर कर विरोध प्रकट किए। अधिवक्ताओं ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा पुलिस ने मनमानी करते हुए साथी अधिवक्ता का नाम कुंटू गिरोह के साथ जोड़कर उन्हें गैंगस्टर बनाया है।
विज्ञापन

जीयनपुर के बरडीहा गांव निवासी सरफराज अहमद दीवानी के वकील हैं, पुलिस की ओर से सरफराज अहमद को कुंटू सिंह गिरोह के साथ जोड़कर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। पुलिस की कार्यशैली से नाराज दीवानी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सड़क पर उतरे चक्का जाम कर दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आधे घंटे जाम के बाद अधिवक्ताओं ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि गांव की राजनीति में साथी अधिवक्ता सरफराज अहमद को फंसाया जा रहा है। प्रधान ने उनके खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। इसे लेकर पुलिस ने सरफराज के ऊपर एफआईआर दर्ज किया। उनका नाम कुंटू सिंह गिरोह के साथ जोड़कर गैंगस्टर लगाया जा रहा है। अगर पुलिस इसे वापस नहीं लेती है तो हम हड़ताल को बाध्य रेंगे। चक्काजाम की सूचना मिलते ही सीओ सिटी गौरव शर्मा सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी ने अधिवक्ताओं से इस संबंध में बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed