{"_id":"605251618ebc3e8d04729107","slug":"advocates-protest-demand-for-transfer-of-sdm-azamgarh-news-vns580466868","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, एसडीएम के स्थानांतरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, एसडीएम के स्थानांतरण की मांग
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। उपजिलाधिकारी सदर के खिलाफ अधिवक्ताओं का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। उन्होंने जुलूस निकाला और डीएम कार्यालय के सामने एसडीएम के स्थानांतरण की मांग की। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण होने तक आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणविजय यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने धरना दिया। धरना स्थल कलेक्ट्री कचहरी से प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय होता हुआ सदर तहसील होता हुए धरना स्थल पहुंचा और जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम सदर के स्थानांतरण की मांग किया। धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रणविजय यादव ने कहा कि उपजिलाधिकारी सदर का आचरण अधिवक्ताओं और वादकारियो के प्रति काफी अपमानजनक है, जो भारत रत्न प्राप्त राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन के शोक प्रस्ताव का भी सम्मान न करने वाले अधिकारी है। उपजिलाधिकारी सदर न्यायिक प्रक्रियाओ का पालन नहीं करते, नियम कानून के अनुसार मुकदमे का निस्तारण भी नहीं करते है। जिसके कारण वादकारियों का काफी नुकसान हो रहा है। इनसे आए दिन वादकारियों और अधिवक्ताओं से विवाद होता रहता है। इनके कार्यो से लोगों में काफी आक्रोश है। धरने में अधिवक्ता शमशेर सिंह, रईश अहमद, सुबाष राय, रामनयन यादव, चंद्रप्रकाश राय, शिवचंद यादव, जफर इकबाल, सैयद सादिक अली रिजवी, राधेश्याम सिंह, राजेश राय, देवकरन सिंह सहित अनेक अधिवक्ता शामिल रहे और अपने-अपने विचार व्यक्त किए। धरने का संचालन संघ के प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।