फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates on the road in protest against the rural court

Azamgarh News: ग्रामीण न्यायालय के विरोध में सड़क पर उतरे अधिवक्ता

Sat, 25 Feb 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Advocates on the road in protest against the rural court
ग्रामीण न्यायालय के विरोध में सड़क पर उतरे अधिवक्ता
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया
फोटो संख्या-
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। ग्रामीण अदालत चलाए जाने की प्रस्तावित योजना की कार्रवाई से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को सड़क पर उतर पड़े और जबरदस्त प्रदर्शन किया। मांगों के संबंध में प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौँपा।

जिले के अधिवक्ता ग्रामीण न्यायालय चलाए जाने से सहमत नहीं हैं। इसके लेकर अधिवक्ता संगठनों ने अपनी अलग- अलग बैठक की। आंदोलन में सहयोग किए जाने का निर्णय लिया। इस मुद्दे पर दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक संघ के सभागार में प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन मंत्री जयप्रकाश यादव ने किया। बैठक में अनेक अधिवक्ता अपने विचार व्यक्त किए और ग्रामीण अदालत को उच्च न्यायायाल इलाहाबाद द्वारा लागू कराए जाने के आदेश को अधिवक्ता हित के विरूद्ध बताया। विचारोपरांत अधिवक्ताओं ने पूरे दिन न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया। इसके बाद हाथ में बैनर लिए जुलूस निकालकर विरोध जताया। जूलूस संघ भवन से निकलकर डीएम कार्यालय पहुंचा और ज्ञापन सौंपा। अंत में संघर्ष समिति की बैठक का अगली रणनीति पर विचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed