फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates on strike over Hapur incident

Azamgarh News: हापुड़ की घटना को लेकर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

Sat, 16 Sep 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Advocates on strike over Hapur incident
हापुड़ जिले के अधिवक्ताओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज की घटना को लेकर जिले के विभिन्न अधिवक्ताा संगठनों ने अलग- अलग बैठक कर विरोध जताया। विरोध में शुक्रवार को भी न्यायिक कार्य नहीं किया। इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्यों की संघ के सभागार में बैठक हुई। जिसमें विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश के जारी पत्र को सुनाया गया। सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर से जारी पत्र का विरोध किया और जनपद हापुड़ के अधिवक्ताओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में व सरकार द्वारा इस मामले में विधि संगत कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताते हुए न्यायिक कार्य नहीं किया। अध्यक्षता प्रभाकर सिंह एडवोकेट व संचालन मंत्री जयप्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष प्यारे मोहन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। संचालन मंत्री जय प्रकाश यादव ने किया। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। अध्यक्ष दयाशंकर एडवोकेट ने बताया कि यहां से एक प्रतिनिधि मंडल हापुड़ जिले में भेजा गया है। प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों में पूर्व अध्यक्ष जफर इकबाल, पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव, अजय सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed