फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates demand road arrest and arrest of attackers

अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 07 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Advocates demand road arrest and arrest of attackers
कलेक्ट्रेट क्षेत्र में अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बीते दिनों दीवानी न्यायालय के घायल अधिवक्ता संजीव कुमार राय के हमलावरों की कंधरापुर थाना पुलिस द्वारा अब तक गिरफ्तारी नहीं किए जाने से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने वृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। जुलूस निकालकर न्यायालय परिसर में नारेबाजी की। बैठक कर विरोध में आधा घंटे तक चर्च चौराहे पर चक्का जाम किया।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ अधिवक्ता सदस्यों की संघ के सभागार में अध्यक्ष रामप्यारे सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक का संचालन संघ के मंत्री देवनरायन शुक्ल ने किया। बैठक में अधिवक्ताओं ने कार्यसमिति के सदस्य संजीव कुमार राय के ऊपर हमलावरों द्वारा किए गए प्राणघातक हमले की निंदा कर अपना आक्रोश जताया। हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग किया। अधिवक्ताओं ने पुलिस के सक्षम अधिकारियों से मांग किया कि यदि समय रहते थानाध्यक्ष कंधरापुर का स्थानांतरण नहीं किया जाता है तो अधिवक्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, साथ ही घटना के विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्यो से विरत रहने का निर्णय लिया। इसके बाद अधिवक्ताओं का हुजूम संघ भवन से बाहर निकला और कचहरी के पूर्वी गेट के चर्च चौराहे पर पहुंचा। जुलूस का नेतृत्व अध्यक्ष रामप्यारे सिंह और पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह कर रहे थे। अधिवक्ताओं ने आधे घंटे तक सड़क को जाम किया। सूचना मिलने पर मौके पर सीओ सदर पहुंचे। सीओ सदर ने अधिवक्ताअें को समझा-बुझाया और मामले का हल निकाले जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री अनिल कुमार राय, अनिल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, मारुत पांडेय, रवि प्रताप सिंह समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed