फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocate dies after being hit by four wheeler

Azamgarh News: चारपहिया की चपेट में आकर अधिवक्ता की मौत

Sun, 14 Jan 2024 02:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:34 PM IST
विज्ञापन
Advocate dies after being hit by four wheeler
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के रानीपुर बाजार के पास शुक्रवार की रात चारपहिया की चपेट में आकर बाइक सवार अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना क्षेत्र के मंझारी गांव निवासी उदयभान यादव 32 दीवानी कचहरी में अधिवक्ता थे। रोज की भांति शुक्रवार को भी वह न्यायालय आए थे। देर रात लगभग नौ बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। अभी वे निजामाबाद थाना के रानीपुर बाजार में पहुंचे थे कि चार पहिया से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में अधिवक्ता उदयभान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्री व एक पुत्र के पिता थे। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed