फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocate beaten by plaintiff in court

Azamgarh News: न्यायालय में अधिवक्ता को वादी ने पीटा

Wed, 17 Apr 2024 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Advocate beaten by plaintiff in court
सगड़ी (आजमगढ़)। तहसील परिसर में एक वादकारी ने न्यायालय कक्ष में ही अपने अधिवक्ता को मुकदमे में तारीख लेने पर पिटाई कर दी। जवाब में अधिवक्ता भी एकजुट हो गए और वादकारी की जमकर पिटाई कर दिए। घटना से घंटों तहसील परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति रही। सीओ शुभम मौके पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों की मदद से वादकारी को अधिवक्ताओं के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

जमीन मुहम्मदपुर गांव निवासी रामवृक्ष मंगलवार को अपने मुकदमे की पैरवी के लिए मंगलवार को तहसील पहुंचा था। नायब तहसीलदार अजमतगढ़ कोर्ट में मुकदमा था। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता मानस यादव ने अगली तारीख पर सुनवाई की गुहार लगाया। जिस पर वादी मुकदमा रामवृक्ष भड़क गया और अधिवक्ता पर हमला बोल दिया। रामवृक्ष के हमले से अधिवक्ता के नाक से खून आने लगा। इतने में अन्य अधिवक्ता भड़क उठे और वादी रामवृक्ष को दौड़ा लिए। जान बचाने के लिए रामवृक्ष भाग कर अधिवक्ता भवन में घुस गया। जहां अधिवक्ताओं ने लात-घूसों से उसकी जम कर पिटाई करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी होते ही सीओ सगड़ी शुभम तोदी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और किसी तरह रामवृक्ष को अधिवक्ताओं के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने सीओ दफ्तर का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी पर कोतवाल विवेक पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। घायल अधिवक्ता को मेडिकल के लिए भेजा। वहीं घायल रामवृक्ष को भी पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील परिसर में अधिवक्ता व वादकारी के बीच मारपीट का मामला आया है। अधिवक्ता पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वादकारी पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। - विवेक कुमार पांडेय, एसएचओ, जीयनपुर कोतवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed