फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocate abstaining from judicial work

Azamgarh News: न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Fri, 08 Sep 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Advocate abstaining from judicial work
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले के विभिन्न अधिवक्ता संगठनों ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में न्यायालय परिसर में जुलूस निकाला और नारेबाजी की।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक संघ के सभागार में अध्यक्ष प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अधिवक्ताओं ने प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को खत्म किए जाने की मांग किया। बाद में प्रस्ताव पारित कर अपने को न्यायिक कार्य से विरत रखा। संचालन जयप्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों ने भी संघ के सभागार में अपनी बैठक की। बार काउंसिल के प्रस्ताव पांच सितंबर 2023 का समर्थन किया और पूरे दिन न्यायिक कार्य नहीं किए जाने का निर्णय लिया। अध्यक्षता प्यारे मोहन श्रीवास्तव ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed