{"_id":"627d4d41d49ba300703a9764","slug":"adverse-entry-will-be-available-if-there-is-no-improvement-in-vaccination-in-15-days-azamgarh-news-vns653221324","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में वैक्सीनेशन में सुधार न होने पर मिलेगी एडवर्स इंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में वैक्सीनेशन में सुधार न होने पर मिलेगी एडवर्स इंट्री
विज्ञापन
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार की देर शाम जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 12 से 14 एवं 15 से 17 वर्ष के बच्चों में कोविड-19 वैक्सीनेशन में तेजी लाएं।
उन्होंने 12 से 14 वर्ष तथा 15 से 17 वर्ष के कोविड-19 के द्वितीय डोज वैक्सीनेशन की स्थिति संतोषजनक न पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिया कि ड्यू लिस्ट के अनुसार अगले 15 दिन में अभियान चलाकर घर-घर जाकर वैक्सीनेशन कराया जाए। अगले 15 दिन में कार्ययोजना बनाकर कोविड-19 वैक्सीनेशन में वृद्धि सुनिश्चित की जाए। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि यदि अगले 15 दिन में कोविड-19 वैक्सीनेशन में वृद्धि दर्ज नहीं की गयी तो संबंधित को एडवर्स इंट्री की जाएगी। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन में लक्ष्य के अनुरूप परिणाम न मिलने पर संबंधित एमओआईसी को पहले कारण बताओ नोटिस उसके 15 दिन बाद एडवर्स इंट्री तथा उसके बाद भी सुधार नहीं पाये जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को प्रेषित किया जाए। जिलाधिकारी ने इसके साथ ही परिवार नियोजन, जननी सुरक्षा योजना तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण किया जाए। डाटा इंट्री आपरेटर की सैलरी संबंधित एमओआईसी द्वारा कार्य का प्रमाण देने के बाद ही सैलरी ड्रा की जाय। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, सीएमओ डा. आईएन तिवारी आदि उपस्थित रहे।