फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Adverse entry to two EOs on poor recovery, notice to tw

खराब वसूली पर दो ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, दो को नोटिस

Thu, 13 Feb 2020 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry to two EOs on poor recovery, notice to tw
आजमगढ़। नगर निकायों की कर वसूली में सबसे खराब प्रदर्शन पर ईओ मेंहनगर और जीयनपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। वहीं, ईओ सरायमीर और माहुल को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब देने के निर्देश दिए गए थे। बुधवार को हुई कर करेत्तर की मीटिंग में चारों निकायों की हालत खराब मिली थी। डीएम एनपी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर माह जनवरी 2020 की समीक्षा बैठक बुधवार को हुई थी। उन्होंने जिन नगर पंचायतों में वसूली सबसे खराब है, उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि और कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा था। डीएम के निर्देश पर सबसे खराब वसूली वाले ईओ मेंहनगर विनय कुमार मिश्र, ईओ जीयनपुर अखिलेश यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। इसके साथ ही ईओ माहुल दिनेश आर्य और ईओ सरायमीर रंग बहादुर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। सभी निकायों को समय पर लक्ष्य के अनुरूप कर वसूली के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed