फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Adverse entry to three BDOs and three additional program officers

मनरेगा में तीन बीडीओ और तीन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि- आवास योजना में छह बीडीओ और छह लेखाकार पर कार्रव

Thu, 03 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry to three BDOs and three additional program officers
सीडीओ ने बृहस्पतिवार वर्चुअल बैठक कर ग्राम पंचायतों में कार्य संचालित रखने, पंजीकृत जॉबकार्ड धारकों को रोजगार में नियोजित करने, मजदूरी का भुगतान और आवासीय योजना की समीक्षा की। इसमें उदासीनता बरतने पर तीन बीडीओ और तीन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
विज्ञापन

मनरेगा योजना की असंतोषजनक प्रगति के लिए राम बिलास बीडीओ फूलपुर, आजम अली बीडीओ ठेकमा और राजीव कुमार शर्मा बीडीओ लालगंज को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के साथ बताओ नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया। साथ ही राजीव कुमार मौर्य अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी फूलपुर, ओमकार यादव अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ठेकमा और राहुल कुमार पाठक अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी लालगंज को एक सप्ताह के अंदर संतोषजनक प्रगति न लाने पर माह जून का मानदेय न देने का निर्देश दिया। इस योजना के तहत विकास खंडों की समस्त ग्राम पंचायतों में कार्य चलते रहने, जाबकार्ड धारक परिवारों को रोजगार में नियोजित किए जाने और मजदूरी का समय से भुगतान, महत्वपूर्ण बिंदुओं पर असंतोषजनक प्रगति पर नीलिमा गुप्ता बीडीओ पल्हनी, कल्पना मिश्रा बीडीओ रानी की सराय, बाबूराम पाल बीडीओ जहानागंज और रवि कुमार रंजन बीडीओ पवई को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने और कारण बताओ नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्भय कुमार राय अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पल्हनी, अजीत कुमार सिंह अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी रानी की सराय, संदीप कुमार शिवा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जहानागंज, राजीव कुमार मौर्य अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पवई को एक सप्ताह के अंदर संतोषजनक प्रगति न लाने पर जून माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। पीएम व सीएम आवास योजना की असंतोषजनक प्रगति के लिए आजम अली बीडीओ ठेकमा, अखिलेश मिश्र बीडीओ महराजगंज, बाबू राम पाल बीडीओ सठियांव, आजम अली बीडीओ मार्टीनगंज, राजीव कुमार शर्मा बीडीओ तरवां और राम बिलास बीडीओ फूलपुर के साथ सुनील कुमार अग्रवाल लेखाकार ठेकमा, पवन कुमार श्रीवास्तव लेखाकार महराजगंज, उत्पल कुमार दता लेखाकार सठियांव, शंभू प्रसाद लेखाकार मार्टीनगंज, निखिल अग्रवाल लेखाकार तरवां, अरविंद कुमार अस्थाना लेखाकार फूलपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

- अंबुज राय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed