{"_id":"60db4ee68ebc3eba6f622219","slug":"admission-will-be-given-on-the-basis-of-merit-in-ug-pg-azamgarh-news-vns5976756141","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी-पीजी में मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी-पीजी में मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला
विज्ञापन
सगड़ी। कॉलेजों में प्रवेश के लिए घमासान शुरू हो चुका है। कई कॉलेजों ने अपने यहां प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है तो कुछ की प्रस्तावित है। इसी क्रम में श्रीगांधी पीजी कॉलेज मालटारी में दाखिले के लिए घमासान पहली जुलाई से शुरू होने वाला है। कॉलेज में यूजी-पीजी की लगभग एक हजार सीटों प्रवेश के लिए प्रवेश ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने बताया कि नामांकन के ािलए इस बार एक जुलाई से ऑनलाइन आवेदन छात्र-छात्राओं द्वारा करना होगा। इसके बाद मेरिट बनाई जाएगी। मेरिट के आधार पर प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी और काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के बाद नामांकन किया जाएगा। फीस ऑनलाइन जमा होगी। यह प्रक्रिया बीए, एमए की सभी कक्षाओं में होगी। छात्र कालेज की वेबसाइट https://sgpgc.in ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। बीए में कुल सीट - 689, बीएससी में सीट - 24, एमए हिंदी - 60, एमए भूगोल - 30 , एमए समाजशास्त्र - 60, एमए प्राचीन इतिहास - 50, एमए राजनीति शास्त्र - 60, एमए मनोविज्ञान - 30 और बीएड में 50 सीटें हैं।
यहीं से पढ़ाई कर कई छात्र बड़े ओहदे पर पहुंचें
सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी में 1968 में श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी की स्थापना हुई थी। इस महाविद्यालय से पढ़ाई करने वाले कई छात्र आज बड़े होहदे पर हैं। यहीं के पढ़े सीडी सिंह कुलपति बने। भिखू राम कस्टम कमिश्नर, बसंत राम एसडीएम, रामनयन यादव एडिशनल एसपी, अंशु राम सूचना विभाग में डायरेक्टर, महेंद्र राम शिक्षा विभाग में डायरेक्टर, अमेरिका सिंह बिहार में जज व राकेश कुमार वीडीओ के पद पर तैनात हैं।यहीं से पढ़ाई कर निकले रामरतन यादव डिप्टी जेलर के पद पर तैनात हैं। तुरकौली गांव निवासी रामरतन यादव ने वर्ष 1999 में हिंदी में एमए और 2001 मेें बीएड किया था।