फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Admission to UG and PG will be taken on merit basis

मेरिट के आधार पर लिया जा रहा यूजी व पीजी में दाखिला

Fri, 28 Aug 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Admission to UG and PG will be taken on merit basis
अंबारी/लालगंज। गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबारी और श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय डिग्री कालेज लालगंज ने स्नातक व स्नातकोत्तर में दाखिले की स्थिति स्पष्ट कर दी है। कोरोना संक्रमण से उपजे हालात के बीच इन दोनों महाविद्यालय के प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा न कराए जाने का एलान किया है। इस बार मेरिट के आधार पर दाखिला लिए जाएगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के फैसले के बाद आवेदन प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से चली आ रही ऊहापोह पर विराम लग गया है। हर साल दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होती थी लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते महाविद्यालय प्रशासन में लिखित प्रवेश परीक्षा न कराने का निर्णय लिया है। श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय डिग्री कालेज लालगंज की प्राचार्य डा. शीला मिश्रा ने बताया कि पिछड़ रही प्रवेश प्रक्रिया को देखते हुए परीक्षा नहीं कराई जा रही है। पिछले 24 अगस्त से ही मेरिट के आधार पर प्रवेश शुरू हो गया है। अभी तक कोई भी छात्र प्रवेश लेने नहीं आया है। अब तक कुल 250 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। वहीं गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबारी के प्राचार्या ने बताया कि एक सितंबर से प्रवेश शुरू हो जाएगा। मेरिट के आधार पर ही प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed