फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Admission full board in composite school

Azamgarh News: कंपोजिट विद्यालय में एडमिशन फुल का बोर्ड

Sat, 13 May 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Admission full board in composite school
भले ही कान्वेंट स्कूलों की तरफ लोगों का ज्यादा झुकाव हो लेकिन परिषदीय स्कूल भी अग्रेतर प्रगति पर हैं। जबसे इंग्लिश मीडियम का संचालन होने लगा है तब से छात्रों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। ऐसे में कंपोजिट स्कूल सरायमीर, मिर्जापुर में मई माह में ही एडमिशन फुल का बोर्ड लगा दिया गया है। यहां छात्रों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि बैठने की व्यवस्था नहीं है। यहां प्रवेश के लिए अभिभावक अध्यापकों से जूझ रहे हैं।कंपोजिट विद्यालय में बेहतर शिक्षा दी जा रही है। स्कूल को पूरी तरह से हाईटेक किया जा रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता की वजह से इसकी अलग पहचान बन चुकी है। इसकी सफलता के पीछे प्रधानाध्यापक भवानी शंकर सिंह व सहायक अध्यापक अभिमन्यु यादव, प्रिया राय, रश्मि मौर्य, रंजना प्रजापति, अखिलेश भारती, शारदा यादव, रंजना राय का प्रयास सराहनीय है। सभी लोग पूरी शिद्दत के साथ यहां कार्य करते हैं। नतीजा इस वर्ष 110 बच्चों का दाखिला हुआ। सहायक अध्यापक अभिमन्यु यादव ने बताया कि स्कूल में बच्चों के लिए सुपर थर्टी का निर्माण किया गया है। जिसके तहत इन बच्चों को विषय से हटकर कई तरह की शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed