फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Administrative staff gathered in preparation for Amit Shah's public meeting

अमित शाह के जनसभा की तैयारी में जुटा प्रशासनिक अमला

Sun, 07 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Administrative staff gathered in preparation for Amit Shah's public meeting
आजमगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा आगामी 13 नंवबर को जिले में विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। गृहमंत्री द्वारा जनसभा को भी संबोधित किया जाएगा। जिसकी तैयारी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रशासनिक अमला भी जुटा हुआ है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने रविवार को कार्यक्रम स्थल पर बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने पीडब्लूडी, निर्माण खंड पांच के एक्सईएन को निर्देशित किया कि जनसभा स्थल का समतलीकरण जल्द पूरा करने के साथ ही चक्र प्लेट रास्तों पर लगवा कर हैंडओवर करे। जिससे कि पांडाल, बैरिकेडिंग व मंच आदि की व्यवस्था कराई जा सके। इसके साथ ही उन्होंने टेंट के ठकेदार को हर हाल में 11 नवंबर तक टेंट लगाने का कार्य पूर्ण कर लेने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने शिलान्यास व जनसभा स्थल मंच तक सड़क का निर्माण व गड्ढा मुक्त करने का कार्य भी समय से पूरा करने का निर्देश दिया। पार्किंग एरिया में लाउडस्पीकर लगाए व फस्ट ऐड की टीम डॉक्टर सहित लगाये जाने का निर्देश दिया। एडीएम प्रशासन को निर्देशित किया कि पार्किंग स्थल में पानी के टैंकर लगवाएं। टैंकर म हो तो अन्य जनपदों से मंगवा लिया जाए। मोबाइल शौचायल के भी समुचित व्यवस्था का उन्होंने निर्देश दिया। सभी पंडालों में स्पेंसर मशीन व पानी पीने के लिए कागज के गिलास की समुचित व्यवस्था रहे। इतना ही नहीं पंडाल के प्रति चार ब्लाक पर एक डॉक्टर के साथ स्वास्थ्य टीम की तैनाती का भी उन्होंने निर्देश दिया। डीएम ने बैठक के दौरान साउड सिस्टम, जनरेटर, इंटरनेट की व्यवस्था दुरूस्त रखने। खाने की व्यवस्था जिला पूर्ति अधिकारी के जिम्मे लगाया गया। इस अवसर पर सीडीओ आनंद शुक्ला, एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा, एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह, डीडीओ रविशंकर, एसीएमओ डॉ. वाईके राय, डॉ. परवेज अख्तर, पीडब्लूडी के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed