फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Administration's focus in Mubarakpur, teams engaged in sampling

प्रशासन का फोकस मुबारकपुर में, सैंपलिंग में जुटी टीमें

Tue, 14 Apr 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Administration's focus in Mubarakpur, teams engaged in sampling
मुबारकपुर के नयापुरा सिकठी में लगाया गया बोर्ड। - फोटो : AZAMGARH
मुबारकपुर। कस्बे के नयापुरा सिकठी में कोरोना पॉजीटिव छह मरीजों के मिलने को बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का पूरा फोकस मुबारकपुर की तरफ हो गया है। डीएम एनपी सिंह ने सोमवार शाम सीएमओ को कस्बे में ज्यादा सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए थे। इसके लिए आवश्यक टीमों को लगाने के लिए भी कहा था। सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बे में पहुंच गई। पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. शमीम के सबा अस्पताल में चिह्नित लोगों की सैंपलिंग में टीम जुटी हुई थी। समाचार लिखे जाने तक 50 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए थे। जिनकी सैंपलिंग की जा रही थी।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से पॉजीटिव मरीजों के नहीं मिलने जनपद में विशेष सावधानी क्षेत्रों का चयन कर सर्वे का कार्य शुरू कराया गया था। इसके साथ ही अन्य क्वारंटीन सेंटरों में भर्ती संदिग्धों की रैंडम आधार पर सैंपलिंग कराई जा रही थी। इस बीच सोमवार को कस्बे में दो मरीजों के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने अपना फोकस मुबारकपुर पर कर दिया है। डीएम के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार सुबह की कस्बे में पहुंच गई। पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. शमीम के अस्पताल में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें पिछले दिनों कस्बे में सर्वे चिह्नित संदिग्ध लोगों का सैंपल लेने का कार्य शुरू किया। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग की जिले से आई, स्थानीय और सठियांव की टीम जुटी हुई थी।
विज्ञापन

====
पिछले दिनों मुबारकपुर में हुए सर्वे में सर्दी आदि के शिकार मिले 65 लोगों के सैंपल मंगलवार को भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही एक माह में बाहर से आए सभी लोगों के सैंपल भेजे जा रहे हैं। टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनपी सिंह, जिलाधिकारी
टीम नहीं रख रही थी ख्याल, चिकित्सक ने लगाई फटकार
मुबारकपुर। हॉटस्पॉट घोषित नयापुरा सिकठी स्थित डॉ. शमीम अहमद के हॉस्पिटल पहुंचकर संदिग्ध लोगों की सक्रीनिंग और सैम्पलिंग की जा रही थी। इस दौरान चिकित्सकों में भी सोशल डिस्टेंसिंग की फिक्र नहीं देखी गई। डिप्टी सीएमओ और सीएचसी अधीक्षक डॉ. सी. यादव दो बजे पहुंचे और पहले से उपस्थित स्थानीय चिकिसकों की टीम को कड़ी फटकार लगाई। चिकित्सकों को सैंपलिंग के कार्य में पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद सैंपलिंग कराई गई।

सील रहा गांव, लगाए गए बोर्ड
मुबारकपुर। सठियांव ब्लाक के चकसिकठी इस्लामपुरा का नयापुरा पुरवा छह कोरोना पाजीटिव मरीज मिलने के बाद मंगलवार को भी हॉटस्पॉट में तब्दील रहा। पुरवे को बांस-बल्ली लगाकर पूरी तरह सील किया गया है। गली-गली में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। मंगलवार को नयापुरा पुरवे से चिवटहीं और सालारपुर जाने वाले मार्ग और इस्लामपुरा पुरवे को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग को भी सील कर दिया गया। उक्त पुरवे से किसी ग्रामसभा अथवा नगरीय क्षेत्र में आने जाने वालों रोक लगा दी गई है। पुलिस की चौकसी और सख्त कर दी गई है। हॉटस्पॉट क्षेत्र के लोगों को साग सब्जी और किराना की आवश्यक चीजें मंगलवार को भी डोर टू डोर उपलब्ध कराई गईं।

मुबारकपुर में सैंपलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।

मुबारकपुर में सैंपलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed