फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Administered oath to the newly elected heads of the block

नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को दिलाई गई शपथ

Sat, 19 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 19 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Administered oath to the newly elected heads of the block
शपथ ग्रहण
 जनपद के सभी विकास खंडों में शुक्रवार को नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों के साथ ही बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन


डा. कैलाश यादव ने तीसरी बार मेंहनगर ब्लाक प्रमुख पद की शपथ ली। एसडीएम बाबूलाल ने उन्हे शपथ दिलाई गई। सठियांव के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख श्वेता यादव और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बीके सिंह ने शपथ दिलाई।

विज्ञापन

 

20 क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुपस्थित रहने के कारण शपथ नहीं ले सके। समाज कल्याण अधिकारी राजरतन सिंह द्वारा नवनिर्वाचित अजमतगढ़ ब्लाक प्रमुख वंदना सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। विधायक आदिल शेख की मौजूदगी में नवनिर्वाचित मुहम्मदपुर ब्लाक प्रमुख फाजिल शेख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम निजामाबाद एके सिंह ने शपथ दिलाई। जिला प्रोबेशन अधिकारी विपिन सोनकर ने नवनिर्वाचित फूलपुर ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव को शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मिर्जापुर ब्लाक के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख बलवंत यादव को ब्लाक एआरओ राघवेंद्र सिंह ने शपथ दिलाई। कोयलसा ब्लाक की  ब्लाक प्रमुख कुमारी देवी को क्षेत्रीय विधायक डा. संग्राम यादव की उपस्थिति में शपथ दिलाई गई। एसडीएम लालगंज शीतला प्रसाद यादव द्वारा ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र सिंह मुन्ना और सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

 

वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव की मौजूदगी में रानी की सराय ब्लाक प्रमुख रूख्साना बानों के साथ ही बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद यादव की मौजूदगी में पल्हनी ब्लाक प्रमुख रन्नू यादव और बीडीसी सदस्यों को डीडीओ रंजीत सिंह ने शपथ दिलाई।  पवई ब्लाक के ब्लाक प्रमुख सुरजा देवी और बीडीसी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ एसडीएम फूलपुर अमृत लाल विंद ने दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed