फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ADM could approve only 25 applications in two years

दो साल में महज 25 आवेदन ही स्वीकृत कर सके एडीएम

Tue, 08 Jun 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
ADM could approve only 25 applications in two years
आजमगढ़ विकास प्राधिकरण क्षेत्र में आवास का निर्माण कराने के लिए मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। वर्ष 2018 से सरकार ने आनलाइन मानचित्र स्वीकृति की व्यवस्था की है। इसके बाद से अब तक महज 25 आवेदन ही विभाग द्वारा स्वीकृत किए गए हैं जबकि नगर क्षेत्र के इस दौैरान सैकड़ों भवनों का निर्माण हो चुका है। कोरोना काल में तो एक भी मानचित्र स्वीकृति के लिए नहीं दाखिल किया गया। जनपद में विकास प्राधिकरण का गठन 2008 में हुआ है। तबसे लेकर अब तक एडीए से लगभग 2000 मानचित्र विभाग द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। वहीं बिना मानचित्र के हजारों भवन बनकर तैयार हो गए। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिन भवनों को मानचित्र स्वीकृत न होने के कारण एडीए द्वारा रोका गया उन भवनों का निर्माण पूरा हो गया है। इतना ही नहीं उन भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। वर्ष 2018 में शासन ने आनलाइन मानचित्र स्वीकृत करने की व्यवस्था की ताकि प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा सके। जब आनलाइन कार्य शुरू हुआ तो कोरोना ने ग्रहण लगा दिया। विभाग की मानें तो अब तक मात्र 25 आवेदन आनलाइन स्वीकृत किए गए हैं। वहीं कोरोना काल में किसी ने भी मानचित्र स्वीकृति के लिए आवेदन नहीं किया। ऑनलाइन की जटिल प्रक्रिया और विभाग में कर्मचारियों की कमी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वर्तमान में कोरोना का संक्रमण हो चुका है लेकिन एडीए सचिव बीमार हैं जिसके कारण आफिस में कोई काम नहीं हो रहा है। वहीं दूसरी ओर आफिस में भी काम चल रहा है। जिसके कारण कर्मचारियों के बैठने की भी जगह नहीं है। ऐसे में परेशान लोग बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही निर्माण करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed