फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Adi Shilpi Lord Vishwakarma worshiped with reverence

श्रद्धा के साथ पूजे गए आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Fri, 17 Sep 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Adi Shilpi Lord Vishwakarma worshiped with reverence
लोनिवि के कार्यशला में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते श्रद्घालु। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना संकट के बीच शहर से देहात तक शुक्रवार को आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस दौरान कल-कारखाना, विद्युत पावर हाउस, आयरन से संबंधित दुकानों के अलावा रेलवे कारखानों में श्रद्धापूर्वक विश्वकर्मा भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रसाद आदि का वितरण किया गया। शहर में लोहे, वेल्डिंग, डेंटिग तथा पेंटिग की दुकानों को विद्युत झालर व फूल मालाओं से सजाया गया था। ऐसा माना जाता है कि आदि शिल्पी द्वारा ही देवताओं के लिए अस्त्र-शस्त्र व महलों का निर्माण किया जाता था। विश्वकर्मा जयंती पर लौह कर्मियों व काष्ठ कर्मियों ने भी अपने औजारों की साफ-सफाई कर पूजन-अर्चन किया। हालांकि भारी बारिश के चलते कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया था।
विज्ञापन

सर्फुद्दीनपुर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने भगवान विश्वकर्मा के मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों के आने का क्रम जारी रहा। सभी ने देव शिल्पी विश्वकर्मा का पूजा-अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किए। मंदिर सभा के महामंत्री डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर जुलूस निकालने की वर्षों पुरानी परंपरा टूट गई है। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए विश्वकर्मा जयंती को हम सभी ने मनाया। भगवान विश्वकर्मा के दर्शन के लिए डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा भी मंदिर में पहुंचे। शाम को ही ब्लाक प्रमुख मोहम्मदपुर विजय विश्वकर्मा के हाथों क्षेत्र के उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करने का कार्य किया गया। महासभा के अध्यक्ष सूबेदार विश्वकर्मा, संरक्षक श्यामा प्रसाद शर्मा, मोनू विश्वकर्मा व रजनीश विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित थे। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा का जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह मूर्ति स्थापित की गई और मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन किया और प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। फूलपुर स्थिति रोडवेज पर प्रतिष्ठानों को रंगीन झालरों से खूब सजाया और संवारा गया था। फूलपुर डाकघर में पोस्ट मास्टर बृजेश विश्वकर्मा की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें डाकघर कर्मियों ने प्रसाद ग्रहण किया। जौमा, सुदनीपुर, जगदीशपुर, ऊदपुर, खुरासो, अम्बारी, पवई, चमावां, दुर्वासा, बनवीरपुर, लाहिडीह बाजार व लोनिया डीह आदि स्थानों पर विश्वकर्मा पूजा धूम-धाम से मनाया गया। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के बीच आरा मशीनों व लोहे आदि की दुकानों पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजन-अर्चन कर अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। बिंद्राबाजार प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा द्वारा द्वारा जगह-जगह कार्यक्रम में पूजन-अर्चन के साथ-साथ उद्घाटन का कार्यक्रम किया गया। इसी क्रम में मोहम्मदपुर ब्लाक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा पारस सर्विस स्टेशन बिंद्रा बाजार में हवन पूजन किया और प्रसाद वितरित किया गया। बिंद्रा बाजार स्थित क्षेत्र की अग्रणी कंप्यूटर की संस्थान अमरावती कंप्यूटर सेंटर, विश्वकर्मा ट्रेडर्स व विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर पर पूजन - अर्चन का कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed