फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ADG zone upset over disturbed crime control of Azamgarh

एसपी-डीआईजी को दो टूक, करें कार्रवाई नहीं तो गिरेगी गाज

Thu, 13 Feb 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
ADG zone upset over disturbed crime control of Azamgarh
ुलिस लाइन में बैठक को संबोधित करते एडीजी बृज भूषण और डीआईजी सुभाष चंद्र दूबे। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण बृहस्पतिवार को आजमगढ़ में थे। पुलिस लाइन में उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की और एसपी-डीआईजी को दो टूक कहा कि कार्रवाई करें नहीं तो गाज गिरनी तय है। उन्होंने घटनाओं के खुलासे और जवाबदेही तय करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे एडीजी जोन बृजभूषण पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने एसपी व डीआईजी से वार्ता की। इसके बाद उन्होंने सभी एडिशनल, सीओ, कोतवाली प्रभारियों व थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने एसपी, डीआईजी के साथ ही उनके मातहतों की जमकर क्लास ली। डेढ़ घंटे तक चली समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए एडीजी जोन वाराणसी ने कहा कि एसपी व डीआईजी को सख्त निर्देश दिया गया है कि जिले की खराब हुई कानून व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करें। जो भी घटनाएं हुई हैं, उनका जल्द खुलासा करें। अपराधियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के साथ ही जिम्मेदारी भी तय करें। यदि कानून व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो निश्चित तौर पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तीन बड़ी घटनाएं पुलिस के लिए चैलेंज
आजमगढ़। एडीजी जोन ने कहा कि जनपद में हुई तीन घटनाएं पुलिस के लिए चैलेंज है। इसमें शहर कोतवाली में ऑनलाइन शापिंग कंपनी के कोरियर प्रदाता के यहां से हुई 6.31 लाख की लूट, देवगांव कोतवाली क्षेत्र में दूल्हे की गोली मार कर हत्या व बरदह के दुबरा बाजार में सराफा कारोबारी के यहां हुई डकैती। उन्होंने इन तीनों घटनाओं का जल्द खुलासा किये जाने का निर्देश दिया। बताया कि दूल्हा हत्याकांड में दो आरोपी चिह्नित हो चुके हैं। जल्द गिरफ्तारी होगी। वहीं शहर कोतवाली लूट कांड में कोतवाल के नया होने के चलते खुलासे के लिए समय दिया गया है। इसके साथ ही बरदह में डकैती के बाद पुलिस की कार्रवाई पर उन्होंने संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी जिले के एसपी को भी सहयोग का निर्देश
आजमगढ़। एडीजी जोन ने कहा कि जिले में पड़ोसी जिलों के बदमाश भी आकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे बदमाशों की धर पकड़ के लिए पड़ोसी जनपद के एसपी को भी निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने एसपी त्रिवेणी सिंह को निर्देश दिया कि पड़ोसी जनपद खासतौर से जौनपुर के एसपी से सहयोग लें और जिले में घटना कर वहां जाकर छिपे बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।

प्रभावी कार्रवाई का निर्देश
आजमगढ़। एडीजी जोन ने जिले में ताबड़तोड़ हुए घटनाओं में प्रभावी कार्रवाई का भी एसपी व डीआईजी को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत साक्ष्य के साथ सही अपराधियों को गिरफ्तार करें। इसके साथ ही लूट व डकैती की घटनाओं में रिकवरी का भी प्रयास किया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed