{"_id":"62015d6d162c8c4ed351a9ba","slug":"action-will-be-taken-if-code-of-conduct-and-corona-guidelines-are-violated-azamgarh-news-vns6374823112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता और कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता और कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के तहत नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग की गई है। दस फरवरी से बगैर पुलिस की अनुमति कोई कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। चार क्यूआरटी के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की जाएगी। नामांकन के दौरान आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि नामांकन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और चुनाव आयोग की गाइडलाइन का किसी को उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। चुनाव को देखते हुए सभी से लाइसेंसी असलहे जमा कराए जा रहे हैं। करीब 80 फीसदी असलहे जमा हो चुके हैं। बाकी के भी जल्द जमा कर लिए जाएंगे। बताया कि चुनाव को देखते हुए हर आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अपराधियों पर गैंगस्टर लगाया जा रहा है। हीस्ट्रीशीट खोली जा रही है। अवैध शराब के कारोबारियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चल रहा है। वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। प्रतिदिन थानावार समीक्षा की जा रही है। अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं गलत कार्य करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी।
एसपी ने बताया कि आचार संहिता व कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करने के मामले में 28 मामले दर्ज किए गए हैं। चेकिंग अभियान में कुल सात लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं जिसका संबंधित के पास लेखाजोखा नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए जिले में कुल 45 बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां हर समय पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर नजर रख रहा है।