{"_id":"6251cddccf223556130eb07d","slug":"action-on-illegal-nursing-homes-many-seizures-azamgarh-news-vns64750518","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रुप से चल रहे नर्सिंग होम पर कार्रवाई, कई हुए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रुप से चल रहे नर्सिंग होम पर कार्रवाई, कई हुए सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में अवैध रूप से संचालित हो रहे सोनोग्राफी सेंटरों व नर्सिंग होम पर शनिवार को एसडीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान कई नर्सिंग होम को सीज किया गया। अधिकारियों की छापामारी से कई नर्सिंग होम संचालक अस्पताल बंद कर फरार हो गए। पूरे कस्बे में टीम पहुंचने की जानकारी होते ही अफरातफरी मच गई थी।
एसडीएम फूलपुर ज्ञानचंद गुप्ता के नेतृत्व में एसीएमओ डॉ. संजय व सीएचसी पवई प्रभारी डॉ. अजय यादव की टीम ने पवई कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया। सबसे पहले टीम अम्मा सोनोग्राफी सेंटर व नर्सिंग होम पर पहुंची। जहां कोई मरीज तो नहीं मिला लेकिन सोनोग्राफी मशीन चालू हाल में थी, जबकि नियम यह है कि रेडियोलॉजिस्टर की मौजूदगी में ही सोनोग्राफी मशीन चालू होनी चाहिए। वहीं नर्सिंग होम में भी एक-दो नर्स के अलावा कोई नहीं मिला। जिस पर टीम ने उसे सीज करा दिया। इसके बाद टीम किरण नर्सिंग होम पहुंची जहां का संचालक भी अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया हुआ था। जिसके चलते इसे भी सीज करने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा टीम ने इंडियन नर्सिंग होम, शिवांगी नर्सिंग होम व शहनाज नर्सिंग होम को सीज करने की कार्रवाई किया। बाजार में जांच टीम पहुंचने की जानकारी होते ही नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया था। कई नर्सिंग होम संचालक ताला बंद कर फरार हो गए थे। ऐसी ही कुछ स्थिति मेडिकल हाल संचालकों में देखने को मिली। मेडिकल हाल संचालक भी अपनी-अपनी दुकानो का शटर गिरा कर फरार हो गए थे। एसडीएम ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि 10 रूपये की दवा पर 100 रुपये का लेबल लगा कर बेचे जाने की शिकायत थी। जिस पर टीम जांच को कस्बे में पहुंची थी। पवई कस्बे में बिना लाइसेंस के दर्जनों नर्सिंग होम संचालित हो रहे है। जहां भर्ती होने वाले मरीजों का जम कर शोषण भी किया जा रहा है। एसडीएम व एसीएमओ की छापेमारी से पूरे कस्बे में हड़कंप मचा रहा।