फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action against schools running without recognition

Azamgarh News: बिना मान्यता के चल रहे स्कूल पर कार्रवाई

Wed, 18 Dec 2024 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Action against schools running without recognition
आजमगढ़। जहानागंज ब्लॉक में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे ने बुधवार को कार्रवाई की। स्कूल की छुट्टी करते हुए बच्चों को घर भेज दिया। बीईओ ने बच्चों से कहा कि कहीं और नाम लिखा लें। इस कार्रवाई से बिना मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्रबंधकों में अफरा-तफरी मची हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि जहानागंज ब्लॉक में बिना मान्यता के मैनुद्दीनपुर बारीगांव में स्वामी श्री आदित्यानंद सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का संचालन किया जा रहा था। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान पता चला कि कक्षा एक से कक्षा पांच तक की कक्षाएं बिना मान्यता के संचालित हो रही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक से इस बारे में बात की। उन्हें नोटिस दिया। वहीं दूसरी तरफ बच्चों को समझा-बुझाकर छुट्टी कर दी गई। बच्चों से कहा गया कि आप अपने नजदीकी विद्यालय में जाकर नाम पंजीकृत करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed