{"_id":"a4cf8f629083353c9bf98c69bd8d79ff","slug":"achievement-of-the-government-reach-the-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों तक पहुंचे सरकार की उपलब्धी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों तक पहुंचे सरकार की उपलब्धी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि जरूरत है पार्टी के जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की।
परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता के हित की अनेक योजनाएं शुरू की हैं। लेकिन जनता उससे अनभिज्ञ है। ऐसे में हम कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं से जनता को अवगत कराने की जरूरत है। ताकि लोग योजना से अवगत होकर उसका लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ लोगों से वादा करना जानती है। पूरा करना तो समाजवादी पार्टी ने सीखा है। चुनाव के दौरान सपा सरकार ने प्रदेश की जनता से जो वादा किया था। उसे पूरा करने में जुटी हुई है। वहीं केंद्र की भाजपा सरकार ने लोगों से लोक लुभावने वादे किए जिन्हें अभी तक पूरा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
जनता धीरे-धीरे इनके लोक लुभावने सपने को समझ चुकी है। 2017 विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को उखाड़ फेंकेगी। अध्यक्षता सदर विधानसभा इकाई के अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव ने की।