फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of rape threatening to end family

पहले किया दुष्कर्म अब परिवार के खात्मे की दे रहे धमकी

Wed, 19 Feb 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of rape threatening to end family
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ गांव के ही दो दबंग युवकों ने पहले जहां दुष्कर्म किया तो वहीं अब परिवार के खात्मे की धमकी दे रहे है। पीड़िता ने डीआईजी को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगायी है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि नामजद आरोपियों पर कार्रवाई के बजाए रौनापार थाना पुलिस दबाव बना कर समझौता कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित विवाहिता के साथ दुष्कर्म की घटना सितंबर 2019 की है। घटना के बाद ही पीड़िता ने रौनापार थाने पर तहरीर दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगायी। न्यायालय के आदेश पर रौनापार थाना पुलिस ने दो फरवरी को पीड़िता की तहरीर के आधार पर दिनेश यादव व उमेश यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मुकदमा पंजीकृत करने के बाद भी अब तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। वहीं नामजद आरोपी अब पीड़िता को परिवार के खात्मे की धमकी दे रहे है। बुधवार को डीआईजी से मिल कर पीड़िता ने पत्रक सौंपा। जिसमें उसने आरोप लगाया कि दुष्कर्म करने वाले अब उसे परिवार के साथ खत्म करने की धमकी दे रहे है। वहीं रौनापार थाना पुलिस भी उनकी गिरफ्तारी के बजाए दबाव बना कर समझौता करने की कवायद में जुटी हुई है। पुलिस की निष्क्रियता के चलते ही उनके हौसले बुलंद है और वे लगातार धमकियां दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed