फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of making e-ticket with fake ID was caught, another absconding

फर्जी आईडी से ई-टिकट बनाने का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Mon, 28 Feb 2022 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Accused of making e-ticket with fake ID was caught, another absconding
फर्जी आईडी से रेलवे का ई-टिकट बनाने वाले एक बिचौलिये को आरपीएफ की टीम ने सोमवार को कोयलसा स्थित मुख्य मार्ग पर संचालित कृष्णा ट्रेवल्स से पकड़ लिया । वहीं दूसरा मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी के पास से 15515 रुपये के ई-टिकट का ब्योरा व उपकरण बरामद हुए। इसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पकड़ा गया विष्णु शर्मा अहरौला थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव का निवासी है। पिछले कई माह से वह ई-टिकट बनाने का काम कर रहा था। सुराग मिलने पर आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद मीना टीम के साथ कोयलसा बाजार स्थित कृष्णा ट्रेवल्स पर छापा मारा। इस दौरान अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव निवासी विष्णु शर्मा को हिरासत में ले लिया। वहीं मुख्य आरोपी कृष्णा कुमार पांडेय निवासी चकबेरमा थाना अहरौला मौके से फरार हो गया था। पकड़ा आरोपी आईआरसीटीसी की विभिन्न व्यक्तिगत आईडी बनाकर आरक्षित रेल ई-टिकट बनाता है। इसके बाद जरूरतमंद ग्राहकों को स्लीपर क्लास का 200 से 300 रुपये व एसी का 500 से 700 रुपये अतिरिक्त लेकर ई-टिकट बेचता था। आरोपी के कब्जे से कुल पांच व्यक्तिगत आईडी व पांच रेलवे टिकट बरामद किया गया। 2148.6 रुपये कीमत की एक प्रीमियम टिकट जिसपर यात्रा अभी होनी है और पांच ई-टिकट 13367.9 रुपये कीमत के टिकट बरामद हुए, जिसपर यात्रा हो चुकी है। वहीं अपराध में प्रयुक्त उपकरण लैपटॉप, प्रिंटर व बोर्ड व मोबाइल फोन बरामद हुए। कार्रवाई करने वाली टीम में भारी निरीक्षक रमेशचंद मीना, उप निरीक्षक अमित यादव, लोकनाथ गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed