फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of hitting with revolver butt and demanding extortion

Azamgarh News: रिवॉल्वर की बट से मारने और रंगदारी मांगने का आरोप

Fri, 12 Sep 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of hitting with revolver butt and demanding extortion
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पर रिवाल्वर की बट से प्रहार कर घायल करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

माहुल बाजार के अहरौला रोड पर शुक्रबाजार निवासी वकील कुरैशी ने जमीन खरीदकर अभी हाल में ही दुकान और मकान बनवाया है। आरोप है कि वकील कुरैशी का छोटा भाई जहीर कुरैशी अपने नवनिर्मित मकान पर बैठा था, इस दौरान कुछ लाेग वहां आए पांच लाख रुपए की रंगदारी यह कह कर मांगने लगे कि यहां रहना है तो पैसे की व्यवस्था करो, जब जहीर ने विरोध किया तो अपनी रिवाल्वर निकाल कर उसके बट से सिर पर प्रहार कर दिया।
विज्ञापन

धमकी दिया कि जमीन छोड़ दो नहीं तो जान से मार दूंगा। उधर दूसरे पक्ष के शब्बू उर्फ खालिद ने वकील कुरैशी पर जमीन पर कब्जा करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार का कहना है दोनों पक्षों का शिकायती पत्र मिला है।जमीनी विवाद है, जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed