फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of dowry harassment, six cases including husbandAccused of dowry harassment, six cases including husband

दहेज प्रताड़ना का आरोप, पति समेत छह पर केस

Mon, 10 Aug 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Accused of dowry harassment, six cases including husbandAccused of dowry harassment, six cases including husband
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने थाने में दी तहरीर में प्रति समेत परिवार के छह सदस्यों को नामजद किया है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

तहरीर में वादी मुकदमा ने बताया कि उसका ब्याह छह साल पूर्व हुआ था। शादी के बाद से ही पति लवकुश उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जबरन उसने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाया। जब उसने पति के इस हरकत की जानकारी सास व परिवार के अन्य लोागों को दिया तो उन्होंने भी पति का ही पक्ष लिया। इस पर उसने अपने मां को फोन कर पूरे प्रकरण की जानकारी दिया। मां भी आई और पति के साथ ही ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद से ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दिया। दहेज के रूप में ढाई लाख रुपये नकद व बुलेट बाइक की मांग की जाने लगी। मायके वालों की मांग पूरी न करने पर ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। मां पुन: आई तो मां के साथ ही उसे भी मारपीट कर परिवार के लोगों ने घायल कर दिया। तहरीर में उसने पति लवकुश के अलावा ससुर रामप्रताप, सांस रेशमा देवी, देवर शत्रुघन, संजय व सुष्मिता पत्नी संजय को नामजद किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed