फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of committing fraud of Rs 1.30 crore, case filed against seven

Azamgarh News: 1.30 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप, सात पर मुकदमा दर्ज

Tue, 08 Apr 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of committing fraud of Rs 1.30 crore, case filed against seven
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बैराडीह गांव निवासी प्रकाश जायसवाल ने जमीन सौदे में 1.30 करोड़ रुपये की ठगी और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी के निर्देश पर सिधारी थाने में सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रकाश जायसवाल ने बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली पर पांच बिस्वा जमीन खरीदने के लिए 10 अप्रैल 2024 को अमित सिंह सहित अन्य लोगों के साथ सौदा तय हुआ था। इसके तहत उन्होंने 1.30 करोड़ रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि अमित सिंह ने जमीन उनके नाम रजिस्ट्री करने के बजाय सोनम पाटिल और धीरज पाटिल के नाम कर दी। पीड़ित का कहना है कि सौदे के दौरान मालियत का पैसा खाते में लेने की बात कही गई थी, जबकि बाकी रकम नकद ली गई। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दिया। प्रकाश ने बताया कि 27 नवंबर 2024 को आरोपियों ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन उसी दिन शाम करीब तीन बजे सिधारी थाने से लौटते समय अमित सिंह और उनके ड्राइवर अश्वनी ने सिधारी स्थित बृजेश पांडेय की वेल्डिंग दुकान पर उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीड़ित ने एसएसपी हेमराज मीना से शिकायत की थी।
विज्ञापन

सिधारी थानाध्यक्ष शशिचंद चौधरी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अमित सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हरिशंकर सिंह, मधु सिंह, प्रवीन कुमार सिंह, महफूज और अश्वनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी रैदोपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed