{"_id":"677ad2e9a80f2ebc620c10d4","slug":"accused-of-beating-to-death-over-dispute-of-rs-40-arrested-from-chandigarh-azamgarh-news-c-20-vns1011-845834-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 40 रुपये के विवाद में पीट पीट कर मार डालने के आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 40 रुपये के विवाद में पीट पीट कर मार डालने के आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार
विज्ञापन
मारपीट के दौरान व्यक्ति की मौत के मामले में आरोपी पुलिस टीम के साथ। स्रोत : पुलिस
भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत प्रवासी परिवारों की मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। महज चालीस रुपये के लिए पीट-पीट कर युवक की हत्या का यह मामला गत दिनों सामने आया था।
गौर हो कि 26 दिसंबर को शंभू ताल में दो प्रवासी परिवारों में मारपीट हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में 30 वर्षीय आरोपी प्रवासी अमरजीत सिंह पुत्र लोहरी राम, गांव आरजी समेरी, जिला थाना बेलघाट आजमगढ़, उत्तर प्रदेश को भोरंज पुलिस की टीम ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।
आरोपी 26 दिसंबर से फरार चल रहा था। आरोपी अमरजीत ने संदीप कुमार को बांस के डंडों से पीटा था, जिसकी एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी अमरजीत मौके से फरार हो गया था। मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। एसपी भगत सिंह ने कहा कि संदीप कुमार की मौत के मामले में पुलिस टीम ने प्रवासी आरोपी अमरजीत को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है, ताकि हर पहलू से मामले की जांच की जा सके।
विज्ञापन
कैप्शन