{"_id":"6614404585a5da1581044ee7","slug":"accused-arrested-in-fraud-case-by-activating-fake-sim-card-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-113741-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: फर्जी सिमकार्ड एक्टिवेट कर ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: फर्जी सिमकार्ड एक्टिवेट कर ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रानी की सराय। फर्जी सिमकार्ड एक्टिवेट करा कर लाखों की ठगी मामले में आरोपी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। साइबर थाने की पुलिस ने उसके पास से 40 सिम व तीन मोबाइल ने बरामद किया है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी सीताराम यादव ने साइबर क्राइम थाना में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि किसी जालसाज ने मेरे नाम से फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक का खाता खोल लिया है। उक्त जालसाज द्वारा बैंक में मेरे नाम से आने वाली किसान सम्मान निधि को फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक में ट्रांसफर कर निकाल लेता है। ऐसे ही कई अन्य लोगो का भी किसान सम्मान निधि की राशि अन्य बैंकों में ट्रांसफर कर निकाल लिया जा रहा है। इस शिकायत पर साइबर थाना टीम ने जांच पड़ताल शुरू की। विवेचना में परमानन्द भारती उर्फ राहुल कुमार निवासी ग्राम जलालपुर कोठवा थाना अहरौला का नाम प्रकाश में आया। साइबर थाना पुलिस ने आरोपित की लोकेशन के आधार पर रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन, 40 एक्टिवेटेड सिम कार्ड तथा 4400 रूपये बरामद किया।पूछताछ में पकड़े गए आरोपित परमानन्द भारती उर्फ राहुल कुमार ने बताया की मैं एयरटेल की तरफ से गावों में जाकर एयरटेल एमएनपी केंद्र का कैंप लगता हूं। वहां जो भी लोग सिम कार्ड लेने या पोर्ट कराने आते हैं तो मैं उनके नाम से दो सिम, एक बार ई-केवाईसी के माध्यम से तथा दूसरी बार आफ लाइन केवाईसी आधार कार्ड की फोटो खीचकर एक्टिवेट कर देता था। इसके बाद उसी समय ई-केवाईसी कर उनके नाम से फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता भी खोलकर उसमें डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर) आप्शन को फर्स्ट टाइम एक्टिवेट कर देता हूं। इससे लोगों के आधार कार्ड से जो भी गवर्नमेंट योजना के तहत राशि बैंक खातो में ट्रांसफर होती थी। वह फर्जी एयरटेल एकाउंट में आ जाती थी। जिसे यूपीआई के माध्यम से निकाल लेता था। राहुल ने अब तक लगभग पांच लाख की धोखाधड़ी करने की बात पूछताछ में स्वीकार किया है।