{"_id":"a574c2075fca4597e5daa1f02c5dd3a1","slug":"acclaimed-productions-of-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन गुरेहथा स्थित रामनरायन बालिका इंटर कालेज परिसर में रविवार को वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि एआरटीओ आरपी द्विवेदी और श्रीदुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर के एसोसिएट प्रो. डा. ईश्वरचंद्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया।
इसके बाद छात्रा आकांक्षा सिंह, हर्षिता, नैना, निशा, अनुपमा, प्रियंका सिंह ने गणेश वंदना और सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि आरपी द्विवेदी ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही समाज को सही दिशा दे सकता है।
विज्ञापन
जहां तक बालिकाओं के शिक्षा का सवाल है, अभिभावकों को जागरूक होना होगा। कहा कि एक बालिका की संपूर्ण शिक्षा पूरे परिवार की शिक्षा है। जो पूरे समाज को रोशनी देती है।
इसके बाद आदित्या ग्रुप ने ‘चंदा चमके चमचम’ पर नृत्य से लोगाें की तालियां बंटोरी। वहीं पायल ने ‘मोरो कान्हा गुलाब के फूल’ और नैना, निशा ने ‘बनावेला तू ही बिगाडेला तू ही’ पर अपनी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।
इसी क्रम में मुस्कान, सपना, पूजा, अभिषेक, कलामुद्दीन, प्रीति यादव आदि ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
अंत में समारोह की अध्यक्षता कर रहे संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और प्रधानाचार्य बीना सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर लालचंद यादव, ओंकार सिंह, राजकुमार आदि रहे।