फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accident in Azamgarh Innocent child died and two injured after wall collapse child dies in car bike collision, husband and wife seriously injured

आजमगढ़: दीवार गिरने मासूम की मौत और दो घायल, कार-बाइक की टक्कर में बालक की मौत, पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी

Sun, 14 Nov 2021 10:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 14 Nov 2021 10:42 PM IST
सार

जीयनपुर- अजमतगढ़ मार्ग पर रविवार की देर शाम लक्ष्मी कूप के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं पति, पत्नी सहित बालिका गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Accident in Azamgarh Innocent child died and two injured after wall collapse child dies in car bike collision, husband and wife seriously injured
सड़क हादसा - फोटो : social media

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में रविवार को अलग हादसे में दो मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई और पांच से ज्यादा लोग घायल हो गए। पहली घटना रौनापार थाना क्षेत्र के चलाकपुर गांव की है। 

विज्ञापन

चलकपुर गांव में रविवार शाम एक घर के ईंट की दीवार अचानक गिर गई। जिसके मलबे में दबकर तीन लोग घायल हो गए। 

तीनों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो की हालात गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन दोनों को प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां चार वर्षीय आर्यन पुत्र मुन्ना की मौत हो गई। वहीं 12 वर्षीय किशन और 16 वर्षीय राज का इलाज चल रहा है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


दूसरी घटना जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की है। जीयनपुर- अजमतगढ़ मार्ग पर रविवार की देर शाम लक्ष्मी कूप के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं पति, पत्नी सहित बालिका गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के पलिया मोहम्मदपुर गांव निवासी इंद्रकेश (36) पुत्र जगधारी, पत्नी अनीता (32), पुत्री अर्पिता (8) और  पुत्र इशांत (5) को  बाइक पर बैठा कर रसीदाबाद स्थित ससुराल जा रहे था। लक्ष्मी कूप के पास सामने से आ रही  कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल इंद्रकेश पुत्र इशांत को 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं पत्नी अनीता और बालिका अर्पिता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने दोनों को सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। सदर हॉस्पिटल में जांच के बाद डाक्टर ने इशांत को मृत घोषित कर दिया। पति-पत्नी और बालिका का सदर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

इंद्रकेश दिल्ली में रहकर ठेकेदारी का काम करता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। तीन दिन बाद दिल्ली वापस जाना था। पुलिस ने कार को पकड़ लिया है। कार चालक दीपक निवासी बोझी नशे में था और वह भी घायल हो गया।  उसे भी भी सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया है।

छठ के दिन घर से मायके निकली महिला लापता

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला छठ के दिन से लापता है। महिला का ससुर उसकी तलाश में दर-दर भटक रहा है। वहीं महिला के मायके वालों ने धमकी दी है कि यदि वह नहीं मिली तो वे मुकदमा दर्ज कराएंगे। 

अठनारू गांव निवासी बालचंद यादव की बहू छठ के दिन सुबह साढ़े छह बजे घर से मायके जाने के लिए निकली, इसके बाद से उसका पता नहीं चला। ससुर बहू की तलाश में दर-दर की ठोकरे खा रहे। वहीं महिला के मायके वाले भी बालचंद को लगातार धमका रहे है कि यदि वह नहीं मिली तो वे उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराएंगे।

अपने स्तर से सभी संभव स्थानों पर खोज करने के बाद बालचंद ने रविवार को बहू के लापता होने की तहरीर जीयनपुर कोतवाली में दी है। बालचंद ने बताया कि एक तो बहू लापता है तो वहीं उसके मायके वाले अनायास की मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे कर उस पर दबाव बना रहे है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश यादव ने बताया कि उन्हें इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed