{"_id":"5dd2d7388ebc3e54fc11db72","slug":"accident-in-azamgarh-azamgarh-news-vns495093441","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में होमगार्ड सहित पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में होमगार्ड सहित पांच की मौत
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार की शाम हुए सड़क हादसों में होमगार्ड सहित पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
फरिहा संवाददाता के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के मदारडार गांव निवासी 45 वर्षीय होमगार्ड रामचंद्र यादव रविवार की शाम फरिहां स्थित रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन उसे हॉयर सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक होमगार्ड था और गंभीरपुर थाने पर तैनात था। मृतक चार पुत्रियों व दो पुत्र का पिता बताया गया है। इसी क्रम में सरायमीर थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार में ही 3 नवंबर को बाइक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से घायल 28 वर्षीय मिथिलेश पुत्र स्व. अवध नरायन निवासी कुरियावां थाना सरायमीर की रविवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में घटना वाले दिन ही बाइक सवार एक अन्य युवक समरजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। रानी की सराय संवाददाता के अनुसार रविवार की रात बाइक-टेलर की टक्कर में बाइक सवार 30 वर्षीय योगेश सिंह पुत्र राजेंद्र निवासी लैरोदोना थाना कोपागंज जिला मऊ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रविवार की सुबह ही बाइक से बरदह रिश्तेदारी में गया था और रविवार की देर शाम वापस घर लौट रहा था। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के सपनहर गांव निवासीनी 60 वर्षीया आशा सिंह पत्नी बड़न सिंह रविवार को अपने पुत्र के बाइक पर बैठ कर डीहा बाजार गई थी। बाजार में ही अचानक वह बाइक से नीचे गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में सोमवार को दिन में उसकी मौत हो गई। मृतका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। सठियांव संवाददाता के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार में रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार 55 वर्षीय शिवबचन पुत्र कालीचरन निवासी नोनरा थाना जहानागंज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। सड़क हादसों में पांच की मौत से पीएम हाऊस पर सोमवार को परिजनों का करूण क्रंदन मचा रहा।