फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ABVP workers burnt the effigy of MP Ramji Lal Suman

Azamgarh News : एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला, राणा सांगा पर टिप्पणी का विरोध

Sat, 29 Mar 2025 04:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 29 Mar 2025 04:46 PM IST
सार

राणा सांगा पर टिप्पणी का विरोध दर्ज कराते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रामजी लाल सुमन का पुतला फूंका और आक्रोश व्यक्त किया। बता दें कि इस मामले में बयान देने वाले सांसद पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
 

विज्ञापन
ABVP workers burnt the effigy of MP Ramji Lal Suman
विरोध दर्ज कराते एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आजमगढ़ में राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सांसद द्वारा वीर शिरोमणि राणा सांगा पर की गई अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर सुमन का पुतला फूंका और उनके बयान की कड़ी निंदा की।

विज्ञापन


इस मामले में सांसद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने और कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने हाल ही में राज्यसभा में राणा सांगा को गद्दार कहकर उनकी वीरता और बलिदान का अपमान किया है।
विज्ञापन


राणा सांगा को भारतीय इतिहास में उनके शौर्य और राष्ट्रभक्ति के लिए जाना जाता है। महापुरुषों के प्रति इस तरह की टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं और इसे राष्ट्र की अस्मिता पर हमला माना जाएगा। विभाग संयोजक उत्कर्ष पाण्डेय ने कहा, राणा सांगा एक गौरवशाली योद्धा थे, जिन्होंने राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके जीवन और संघर्ष को अपमानित करना किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करने की हिम्मत न करे।


विरोध प्रदर्शन में विभाग संगठन मंत्री आदित्य गांधी, जिला संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश, आकाश मौर्या, आदित्य नंदन, आकाश गोंड़, आदित्य रंजन सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed