फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Absent students were shown as present in school, teacher suspended

Azamgarh News: स्कूल में अनुपस्थित बच्चों को दिखाया उपस्थित, शिक्षक निलंबित

Sat, 03 May 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Absent students were shown as present in school, teacher suspended
आजमगढ़। कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर में जिलाधिकारी ने बच्चों से किताबें पढ़वाईं और ड्रेस, भोजन की जानकारी ली। कक्षा- 7 की उपस्थिति पंजिका में आठ बच्चों के अनुपस्थित होने के बावजूद उपस्थिति दर्ज पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही सहायक अध्यापक सुमन सिंह को निलंबत कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बीएसए को प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वितीय ने पल्हनी ब्लॉक के हरिहरपुर गांव में निर्माणाधीन संगीत महाविद्यालय, कंपोजिट विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन और हेल्थ वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संगीत महाविद्यालय के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने सरिया, सीमेंट, पेंट के ब्रांड, खिड़की-दरवाजे, तार, पंखे और सीलिंग की जांच की। पानी के चेंबर को बराबर करने और बरसात में रिसाव रोकने के लिए कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को निर्देश दिए। साथ ही, निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कर हैंडओवर करने को कहा। शौचालयों में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पर जिलाधिकारी ने टीकाकरण, बच्चों की हाइट-वजन, हॉट कुक्ड भोजन और गर्भवती महिलाओं के पोषण वितरण की जानकारी ली। पंचायत भवन में जीरो पॉवर्टी के तहत 20 फीडिंग की जानकारी प्राप्त की। हेल्थ वेलनेस सेंटर पर गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और दवाओं की उपलब्धता की जांच की।

उन्होंने पर्याप्त दवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ परीक्षित खटाना, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, बीएसए राजीव पाठक, यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed