फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Absent directors Mandi sought clarification

अनुपस्थित निदेशक मंडी से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 23 Jun 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Absent directors Mandi sought clarification
आजमगढ़। नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में संसाधनों की कमी का रोना रोनेवाले नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही की कलई सोमवार को कलेक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा की समीक्षा के दौरान उतर गई। पालिका की कूड़ा ढोने के लिए पांच वर्ष पूर्व खरीदी गई गाड़ियों का न तो अभी तक पंजीकरण हुआ और न लोडिंग लाइसेंस ही बना है। बैठक में अनुपस्थित रहने पर उन्होंने डीएम से निदेशक मंडी से स्पष्टीकरण लेने को कहा।  
विज्ञापन

विश्वकर्मा ने विभिन्न विभागों की योजनाओं, अधिकारी, कर्मचारी की तैनाती में पिछड़े वर्गों की नौकरियों में आरक्षण का कोटा आदि की समीक्षा की। राजकीय पालीटेक्निक कालेज में पिछड़े वर्ग की लड़कियों के लिए हास्टल है मगर उसे अन्य वर्गों की लड़कियों को आवंटित करने की शिकायत मिली। फूलपुर के ग्राम गद्दोपुर गांव की पानी की टंकी को रिपेयर करने की बात कही गई। अस्पताल की समीक्षा में पता चला कि पिछड़े वर्ग को कोटा मिला तो है मगर डाक्टरों की संख्या कम है। नगर पालिका की समीक्षा में पता चला कि 5 वर्ष पूर्व खरीदी गई गाड़ियों का न तो परमिट बना और न उनका पंजीकरण ही हुआ है। थानों की समीक्षा में जनपद के सभी 25 थानों में 11 ओबीसी, 12 सामान्य और दो अल्पसंख्यक वर्ग के थानाध्यक्षों के तैनात होने की बात बताई गई। समाजवादी पेंशन की समीक्षा में 77,895 लक्ष्य के सापेक्ष 59,211 लाभार्थियों का पैसा उनके खाते में आया है। इस पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए कैंप के माध्यम से छात्रों के खाता संख्या को ठीक कराकर शासन को भेजने की बात कही। इस मौके पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई, सीडीओ महेंद्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन आशुतोष कुमार द्विवेदी, वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमारआदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed