फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ABSA beaten by manager

जांच करने पहुंचे एबीएसए को प्रबंधक ने पीटा

Wed, 21 Aug 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
ABSA beaten by manager
ठेकमा(आजमगढ़)। बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव में स्थित एक विद्यालय की मान्यता जांचने पहुंचे एबीएसए ठेकमा को विद्यालय प्रबंधक ने ना केवल पीटा, बल्कि स्कूल से धक्का देकर बाहर फेंक दिया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र के तमाम शिक्षक आक्रोशित होकर बरदह थाने पहुंच गए। एबीएसए की तहरीर पर पुलिस कालेज प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विश्वजीत कुमार ठेकमा ब्लॉक के एबीएसए हैं। उनके मुताबिक ठेकमा ब्लॉक के स्कूलों की जांच के दौरान पता चला कि 29 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय चल रहे हैं। इनमें से सात को बंद करा दिया गया। शेष को बंद करने की नोटिस भेजी गई है। बुधवार को एबीएसए विश्वजीत कुमार बरदह थाने के सरायमोहन गांव में स्थित मां सरस्वती श्यामा देवी प्राइमरी विद्यालय पर पहुंचे। यहां कक्षा एक से लेकर पांच तक की मान्यता है। जबकि कक्षा छह से लेकर 12 तक बगैर मान्यता के ही स्कूल चल रहा। एबीएसए ने कालेज प्रबंधक शंकर सरोज से मान्यता का पत्र दिखाने को कहा तो वह झगड़ा करने लगा। साथ ही एबीएसए पर हाथ छोड़ते हुए उन्हें कई थप्पड़ और घूंसे मारकर घायल कर दिया। साथ ही कॉलेज गेट से बाहर फेंक दिया। एबीएसए बरदह थाने पहुंचे। अधिकारी के साथ इस प्रकार की घटना होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के तमाम स्कूलों के अध्यापक समर्थन में थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे। एबीएसए की तहरीर पर पुलिस ने मां सरस्वती श्यामदेवी प्राइमरी विद्यालय सरायमोहन के प्रबंधक शंकर सरोज के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर ली। बदमाश की गिरफ्तारी के बाद शिक्षकों का गुस्ता शांत हुआ। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed