फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   AAP's demonstration at the collectorate on power cuts

Azamgarh News: विद्युत कटौती पर आप का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Thu, 22 Jun 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
AAP's demonstration at the collectorate on power cuts
बिजली की अघोषित कटौती को लेकर बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बिजली विभाग के खिलाफ डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपकर व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग की। प्रांतीय अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है, जनता बिजली कटौती से परेशान हो गई है। गर्मी की वजह से अस्पतालों में लेग भर्ती हो रहे है अकेले पूर्वांचल में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश सरकार जनता की जनकांक्षाओं को पूर्ति नहीं कर पा रही है। वहीं, दिल्ली की केजरीवाल सरकार 24 घंटे बिजली उपलब्ध करा रही है। जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति कराई जाए। साथ ही बिजली विभाग में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाय। इस दौरान प्रदेश सचिव कृपाशंकर पाठक, राजन सिंह, डॉ अनुराग यादव, सतीश यादव, लौटू यादव, महेंद्र यादव, रूपेश विश्वकर्मा, अनिल यादव, एमपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed