{"_id":"5ef5e8338ebc3e432b5abeb0","slug":"aap-workers-protested-against-price-hike-of-petrol-and-diesel-in-azamgarh-azamgarh-news-vns5323011193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में पेट्रोल और डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ गरजे आप कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में पेट्रोल और डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ गरजे आप कार्यकर्ता
पेट्रो मूल्य वृद्धि को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचकर सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जनहित में बढ़े मूल्यों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि आज मौजूदा सरकार तुगलकी फरमान के जरिए पेट्रोल व डीजल की निरंतर वृद्धि करके किसान व आम जनमानस का शोषण कर रही है। सरकार को तत्काल बढे़ हुए मूल्यों को वापस लेना चाहिए। जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि आज पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है लेकिन सरकार इस विकट परिस्थितियों में भी आम जनता का शोषण करने वाली अपनी नीति से बाज नहीं आ रही है। इसे आदमी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और जनहित को लेकर सदैव मुखर रहेगी। जिला सचिव इसरार अहमद, डॉ. विजय, उमेश यादव, तनवीर रिजवी, रामरूप, रमेश चन्द्र, अन्नू राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।