फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   AAP workers protested against arrest of Sanjay Singh in azamgarh accused of implicating him in fake case

Azamgarh: संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, फर्जी मामले में फंसाने का आरोप

Sat, 21 Oct 2023 04:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Oct 2023 04:55 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ यूपी के आजमगढ़ में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।  फर्जी शराब घोटाले के मुकदमे में संजय सिंह को फंसाने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
AAP workers protested against arrest of Sanjay Singh in azamgarh accused of implicating him in fake case
आजमगढ़ में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ यूपी के आजमगढ़ में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आप की जनपद इकाई द्वारा पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

विज्ञापन


राजेश यादव ने कहा कि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नहीं था। सांसद संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं हैं। क्या अभियुक्त को इतनी बार बयान देते हुए सांसद संजय सिंह का नाम याद नहीं आया? अचानक से ईडी द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


अभियुक्त से सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। महीने भर के अंदर अभियुक्त को जमानत मिल गई और ईडी ने उनकी जमानत का कोई विरोध नहीं किया। जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव ने कहा कि संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई तो उन्हें राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया और आज तक वो निलंबित है। वह लगातार दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों व समाज के कमज़ोर वर्गाें की आवाज लगातार उठाते रहे हैं और सरकार से सवाल पूछते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed