फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Aanchal was first and Shreya was second in the henna competition.

मेंहदी प्रतियोगिता में आंचल प्रथम और श्रेया द्वितीय रही

Tue, 21 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Aanchal was first and Shreya was second in the henna competition.
प्रतिभा निकेतन स्कूल में भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित तीज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम ? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को प्रतिभा निकेतन स्कूल परिसर में तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, थाल प्रतियोगिता, तीज ग्रीन ब्यूटी प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम आंचल यादव, द्वितीय श्रेया मोर्या, तृतीय स्नेहा गुप्ता ने स्थान प्राप्त किया। थाल प्रतियोगिता में प्रथम काजल पांडेय, द्वितीय पूजा निषाद व तृतीय अंशिका अग्रवाल ने प्राप्त किया। तीज ग्रीन ब्यूटी प्रतियोगिता में प्रथम छाया अग्रवाल, द्वितीय आशा वर्मा, तृतीय डा. अलका सिंह ने स्थान प्राप्त किया। शाखा अध्यक्ष रमाकांत वर्मा ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डा. निशा यादव प्रधानाचार्य अग्रसेन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय रही। भारत विकास परिषद् का परिचय डा. राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा दिया गया। तीज की महत्ता एवं सनातन धर्म में इसकी पृष्ठभूमि तथा परंपरा पर महिला संयोजिका वेदांती वर्मा द्वारा प्रकाश डाला गया। रेखा अग्रवाल व छाया अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से कजरी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में कोआर्डिनेटर जेआर विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अध्यक्षता रमाकांत वर्मा व संचालन सचिव बद्री गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अशोक अग्रवाल क्षेत्रीय सचिव संस्कार, इंजीनियर विरजा शंकर राय, प्रवीण सिंह, कल्पनाथ सिंह, डा. दीपक साहा, डा. अशोक श्रीवास्तव, डा. अशोक श्रीवास्तव, डा. माधुरी गुप्ता, संध्या वर्मा, पद्माकर गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed