फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man who went to work as a caterer died under suspicious circumstances.

Azamgarh News: कैटरर्स का काम करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 07 Dec 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to work as a caterer died under suspicious circumstances.
अतरौलिया थाना क्षेत्र के बिरुवापुर गांव निवासी राजेंद्र निषाद (48) की शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजेंद्र 4 दिसंबर को कैटरर्स टीम के साथ सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर में आयोजित शादी समारोह में खाना बनाने के लिए गए थे, जहां शनिवार सुबह उनकी अचानक मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार राजेंद्र निषाद लंबे समय से कैटरर्स का काम कर रहे थे। दो भाइयों और पांच बहनों में सबसे बड़े राजेंद्र की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही वैवाहिक संबंध टूट गया, जिसके बाद वे अपने भाई के साथ ही रह रहे थे।
विज्ञापन

घटना की सूचना कैटरर्स टीम में साथ काम करने वाले जितेंद्र मोदनवाल ने परिजनों को दी। मृतक के भाई की पत्नी सुशीला ने हत्या की आशंका जताते हुए 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के रिश्तेदार संजय निषाद ने बताया कि राजेंद्र 4 दिसंबर को कैटरर्स टीम के साथ दोस्तपुर गए थे। उन्होंने कहा कि संभवतः ठंड लगने या किसी अन्य कारण से उनकी मौत हुई हो सकती है।
वहीं कैटरर्स संचालक जितेंद्र मोदनवाल ने बताया कि राजेंद्र पिछले 15–20 वर्षों से उनके साथ काम कर रहे थे। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वे वहीं सो गए थे। सुबह जब हम पहुंचे तो वे बेहोश मिले, पास जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी उनके भाई गोलू को दी गई।

जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अतरौलिया देवेंद्र नाथ दुबे, उप निरीक्षक पवन सिंह और उमेश चंद मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed