फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man was trampled to death in the market

बाजार में युवक को ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला

Wed, 02 Dec 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
A young man was trampled to death in the market
बलरामपुर। तहबरपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को लाठी-डंडे से पीटने के बाद ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी गई। मृतक को गोली मारे जाने की भी चर्चा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद हाजीपुर के साथ ही पास के अल्लीपुर बाजार में भगदड़ मच गई। राहगीरों के साथ ही दुकानदार भी दुकानें तत्काल बंद कर मौके से भाग खड़े हुए। मौके पर तहबरपुर के साथ ही निजामाबाद थाने की फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना क्षेत्र के खाजेपुर नैपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय जगदीश यादव पुत्र रामसमुझ बुुधवार की शाम हाजीपुर-अल्लीपुर बाजार खरीदारी के लिए आया था। इसी दौरान जगदीश के पड़ोसियों ने ही पुरानी रंजिश को लेकर उसपर लाठी-डंडा, राड से हमला बोल दिया। मारपीट कर अधमरा करने के बाद हमलावरों ने उसपर ट्रैक्टर भी चढ़ा दिया। बाजार में बवाल होते ही हड़कंप मच गया। राहगीर भाग खड़े हुए तो वहीं हाजीपुर व अल्लीपुर बाजार के दुकानदार भी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। सूचना पर सबसे पहले निजामाबाद थाना पुलिस पहुंची। इसके बाद तहबरपुर पुलिस आयी। घायल जगदीश को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया। चर्चा तो इस बात की भी रही कि हमलावरों ने उसे लाठी-डंडा से पीटने के पूर्व ही गोली भी मारी थी। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि घटनास्थल तहबरपुर थाना क्षेत्र मेें है। पुलिस मौके पर मौजूद है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से खाजेपुर नैपुरा गांव में दहशत व्याप्त है। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

0000000000000000
घटना के समय वाराणसी से घर लौट रहा था जगदीश
मृतक जगदीश यादव ट्रक चालक था। वह अक्सर ही बाहर रहता था। बुधवार को वह वाराणसी में ट्रक छोड़ कर घर आ रहा था। हाजीपुर बाजार में वह ऑटो से उतरा तो घर पर सूचना दिया। छोटा पुत्र 8 वर्षीया हिमांशु पिता के आने की जानकारी होने पर हाजीपुर बाजार पहुंचा। इसके पहले ही उसके पिता पर गांव के ही लोग हमला कर रहे थे। पिता पर हमला होता देख मासूम बालक बेहोश हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000
2005 में मारी गई थी भाई को गोली
जगदीश की हत्या करने वाले हमलावरों ने 2005 में जगदीश के भई को भी गोली मारी थी। जिसका मुकदमा आज भी चल रहा है। इसी पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार को जगदीश पर भी हमला किया गया और लाठी-डंडे से पीट कर ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी गई। जगदीश भाई पर हुई फायरिंग की घटना में चल रहे मुकदमें की पैरवी भी कर रहा था।
0000000000000000000
सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
घटना के बाद निजामबाद व तहबरपुर थाना पुलिस घंटों सीमा विवाद में उलझी रही। पोस्टमार्टम हाऊस पर जुटे मृतक के परिजनों का कहना है कि घटना के समय मृतक का छोटा पुत्र आठ वर्षीय हिमांशु भी मौके पर पहुंच गया था। लेकिन दहशत के माहौल में वह सिर्फ घटनाक्रम को देखता ही रह गया। परिजनों की यह भी शिकायत है पुलिस घंटों सीमा विवाद में उलझी रही। तहरीर देने के लिए तहबरपुर पुलिस उन्हें निजामाबाद तो निजामाबाद पुलिस उन्हें तहबरपुर थाने पर भेजती रही।

000000000000000000
पुरानी रंजिश को लेकर मृतक के गांव के लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया है। सीमा का कोई विवाद नहीं है। तहबरपुर थाना क्षेत्र की घटना है और परिजनों की तहरीर पर निश्चित तौर पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मैं स्वयं घटना स्थल पर जा रहा हूं और मौका मुआयना कर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।
पंकज पांडेय, एसपी सिटी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed