फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man was shot twice just 500 meters from the police station; the bike-borne assailants fled the scene.

Azamgarh News: थाने से 500 मीटर दूर युवक को दो गोलियां मारीं, बाइक सवार मौके से भाग निकले

Sun, 04 Oct 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
A young man was shot twice just 500 meters from the police station; the bike-borne assailants fled the scene.
गोली लगने से घायल आर्यन का चल रहा उपचार। संवाद
अहरौला थाने से करीब 500 मीटर दूर पकड़ी-असिलाई मार्ग के मोड़ पर शनिवार दोपहर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने युवक को दो गोलियां मार दीं। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी फूलपुर भूपेश पांडेय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

पकड़ी गांव निवासी मनोज यादव का बेटा आर्यन यादव (18) अहरौला बाईपास पर अपना ढाबा चलाता है। आर्यन ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह घर से खाना खाकर ढाबे पर जा रहा था। पकड़ी से असिलाई जाने वाले मार्ग पर यादव आयरन स्टोर के पास पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी अपाचे बाइक सवार दो नकाबपोश युवक आए और कुछ दूरी पर बाइक रोक दी। एक युवक बाइक से उतरा और असलहा निकालकर आर्यन पर फायर कर दिया। गोली उसके बाएं हाथ में लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश ने दूसरा फायर किया, जो उसके बाएं पैर को छेदते हुए निकल गया।
इसके बाद दोनों बाइक से भाग निकले। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय सिंह गौर, थानाध्यक्ष अतरौलिया अश्विनी दुबे, कप्तानगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, अहरौला थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा और स्वाट टीम प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास जांच-पड़ताल की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

00
एक सप्ताह पूर्व आर्यन पर चाकू से हुआ था हमला
क्षेत्राधिकारी फूलपुर भूपेश पांडेय ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले पांच से सात की संख्या में आए युवकों ने आर्यन पर चाकू से हमला किया था। इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। करीब चार दिन पहले आर्यन और उसके कुछ साथियों का ढाबे पर मारपीट के मामले में शांतिभंग की आशंका में चालान भी हुआ था। पुलिस अब दोनों घटनाओं को ध्यान में रखकर मामले के विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार और डॉ. सुभाष कुमार ने बताया कि आर्यन के हाथ में गोली फंसी हुई थी, जबकि पैर में गोली लगकर निकल गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

00
गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। -विजय सिंह गौर, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed