{"_id":"68891fbe80eee328d5002c1d","slug":"a-young-man-was-killed-with-a-spear-in-a-dispute-over-a-katia-connection-two-injured-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-135077-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कटिया कनेक्शन के लिए विवाद में भाले से युवक की हत्या, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कटिया कनेक्शन के लिए विवाद में भाले से युवक की हत्या, दो घायल
विज्ञापन
महाराजगंज (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के महाजी देवारा जदीद (जमुनिहवा) गांव में मंगलवार की शाम मामूली बात को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। घर के पास लगे बिजली के खंभे पर कटिया कनेक्शन को लेकर लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। इस दौरान विपक्षी पक्ष ने भाले से वार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। वहीं दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महाराजगंज थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्या ने बताया कि महाजी देवारा जदीद (जमुनिहवा) गांव निवासी मनीराम निषाद (38) ट्रक चालक थे। वह दो महीने से घर पर ही रह रहे थे। मंगलवार की शाम करीब चार बजे वह घर पर मौजूद थे। तभी पड़ोसी खंभे पर बिजली के पोल पर लगे केबिल को हिला रहे थे। मनीराम निषाद का भी उसी खंभे पर केबल लगा था। मनीराम निषाद ने उन्हें केबल हिलाने से मना किया तो पड़ोसी इसी बात को लेकर नाराज हो गए। विवाद बढ़ा और बात मारपीट तक पहुंच गई। झगड़े के दौरान विपक्षी ने मनीराम के कमर के ऊपर भाले से वार कर दिया। वहीं उसका भतीजा चंदन (21) और पुत्तुल (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में मनीराम को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं चंदन और पुत्तुल को भी गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर महाराजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मनीराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महाराजगंज थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्या ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घर में छाया मातम
मनीराम निषाद पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह ट्रक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में उसकी पत्नी लीला देवी और एक छोटा पुत्र है। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी और परिवार में मातम छा गया है। घर में चीख-पुकार मची हुई है।