फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man shot to get diesel shot dead, serious

डीजल लेने निकले युवक को मारी गोली, गंभीर

Tue, 08 Dec 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
A young man shot to get diesel shot dead, serious
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवला नंदाव गांव के समीप मंगलवार की सुबह बाइक से डीजल लेने जा रहे जा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना का कारण प्रेम प्रपंच बताया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के रेवला गांव निवासी मनीष यादव (25) पुत्र अनिरुद्ध यादव ट्रैक्टर चलवाता है। मिनी राइस मिल लगाकर धान की कुटाई भी करता है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे मनीष घर से पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए जा रहा था। गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर नंदाव-गंभीरपुर मार्ग स्थित रेवला नंदाव गांव के समीप दो हमलावरों ने उसे गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। पेट में गोली लगने मनीष घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। मनीष को सिधारी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रामप्रकाश और राम सिंगार पुत्र पुरुषोत्तम और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सरायमीर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed