फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man returning from his sister's house died in an accident in a car.

Azamgarh News: बहन के घर से लौट रहे कार सवार युवक की दुर्घटना में मौत

Sun, 23 Jun 2024 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from his sister's house died in an accident in a car.
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास लखनऊ-बलिया मार्ग पर शनिवार की आधी रात पिकअप ने स्विफ्ट डिजायर कार में टक्कर मार दी। इस घटना में डिजायर चालक की मौके पर ही मौत हाे गई। वहीं पिकअप चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बहन के घर शहजेरपुर से स्विफ्ट कार से अपने घर सरायमीर थाना क्षेत्र के टेवखर गांव जा रहे संजय कुमार यादव 35 पुत्र राम अवध यादव को आजमगढ़ की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। कार पिकअप की टक्कर इतनी तेज थी कि अगल बगल के ग्रामीण आवाज की दिशा में दौड़ पड़े। लोगों ने मौके पर घायल संजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। वहीं टक्कर मारने के बाद पिकअप सवार वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के मोबाइल से उसकी पहचान हुई और परिजन को सूचित किया गया। सूचना पर मृतक के परिजन व रिश्तेदार स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद पुुलिस दोनों वाहनों को अपनी कस्टडी में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed